नई दिल्ली। मशहूर गायक अदनान सामी को मिली नागरिकता और पद्मश्री सम्मान को लेकर ट्वीटर पर घमासान मचा हुआ है। उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर पहले कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने आपत्ति जताई और अब बीएसपी सुप्रीमों मायावती नाराज नजर आ रही हैं।
पाकिस्तान के मशूहर गायक अदनान सामी को जब से भारतीय नागरिकता मिली तब से वो विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं और अब अदनान को पद्मश्री से नवाजना कईयों को रास नहीं आ रहा।

ये भी पढ़ें: UP पुलिस पर बर्बरता का आरोप, लेकिन दंगाइयों पर कांग्रेस क्यों है खामोश?

अदनान सामी को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पहले कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया और अब उनका ये सम्मान बीएसपी सुप्रीमो मायावती को भी रास नहीं आ रहा है। मायावती ने ट्वीट कर अदनान को सम्मान मिलने पर आपत्ति जताई और सरकार से नागरिकता कानून पर दोबारा विचार करने को कहा।

पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान समी को जब बीजेपी सरकार नागरिकता व पद्मश्री से भी सम्मानित कर सकती है तो फिर जुल्म-ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को वहाँ के हिन्दू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहाँ CAA के तहत पनाह क्यों नहीं दे सकती है? अतः केन्द्र CAA पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा

2,610 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
अब ऐसे में कांग्रेस और अन्य विपक्षियों की नाराजगी के बाद जब गायक अदनान सामी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे....लोगों का काम है कहना। दूसरी तरफ उन्होंने लोगों और सरकार का इस सम्मान से नवाजे जाने पर शुक्रिया अदा भी किया।
वहीं अदनान के पिता को लेकर जब सवाल किया गया कि पिता पाकिस्तानी वायुसेना में पायलट थे और भारत के खिलाफ युद्ध में लड़े थे तो अदनान ने कहा कि, ‘उनके पिता को भारत से बहुत प्यार था, और उन्होंने मुझे भारत की नागरिकता लेने से कभी रोका नहीं।

बता दें, सामी ने 2015 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था और वो जनवरी 2016 में भारत के नागरिक बन गए थे। वहीं दूसरी तरफ अब उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। अब ऐसे में गायक अदनान सामी को अवॉर्ड दिने जाने पर ट्वीटर वार छिड़ गया। जो फिलहाल थमता हुआ नहीं दिख रहा।