नई दिल्ली। पोल्का डॉट्स के नाम से ही 80 और 90 के दशक की अभिनेत्री का स्टाइल सामने आता है। लेकिन जैसा कि अब हर पुराना स्टाइल वापस लौटकर आ रहा है। ठीक उसी तरह पोल्का डॉट्स का फैशन भी वापस आ गया है।हर कोई अभिनेत्री इस ट्रेंड को फॉलो करती नजर आ रही है अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहते है तो आप इन ऐक्ट्रेसेस से टिप्स ले सकते है।
बीते कुछ दिनों पहले ही एक मैगजीन के फोटोशूट में कियारा आडवाणी रेड कलर की इस ड्रेस में नजर आयीं। फैशन डिजाइनर गौरी एंड नैनिका द्वारा डिजाइन की गई कियारा की इस रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में ब्लैक कलर के पोल्का डॉट्स बने हुए थे। ड्रेस की खासियत ये है कि इसके शोल्डर्स के पास ड्रमैटिक फ्रिल्स और hem के पास फ्रिल्स।
बॉलिवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान भी आजकल अकसर पोल्का डॉट्स ड्रेसेज में नजर आती है। वैसे करीना ज्यादातर मौकों पर ब्लैक एंड वाइट पोल्का ड्रेस में ही नजर आयी हैं। फिर चाहे शॉर्ट शर्ट स्टाइल फ्रॉक हो, लॉन्ग गाउन हो या फिर हॉल्टर नेक स्टाइल ड्रेस।
अपनी आने वाली फिल्म पंगा के प्रमोशन्स के दौरान कंगना रनौत ने लाइट पिंक कलर की फ्रॉक स्टाइल मिडी ड्रेस पहन रखी थी जिस पर रेड कलर से पोल्का डॉट्स बने हुए थे।और इसके साथ में रेड कलर की चौड़ी वेस्ट बेल्ट।
सोनाक्षी सिन्हा भी पोल्का डॉट ड्रेस में कई बार नजर आ चुकी है। उनकी ये रेड कलर की लॉन्ग ड्रेस पर वाइट कलर के पोल्का डॉट्स बने हुए है।